रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने कलेक्ट्रेट में की खनिज विभाग की समीक्षा बैठक, पत्रावलियों के समय से निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रट सभागार में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक अयोजित की गयी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खनन क्षेत्र के रिक्त क्षेत्रों में नियमानुसार व्यवस्थापन की स्थिति, नए क्षेत्रों के चिन्हांकन की स्थिति, पट्टों कि पट्टा किश्त/डेड रेन्ट की प्राप्ति की स्थिति ,खनिजवार उत्पादन एवं राजस्व प्राप्ति की स्थिति,की समीक्षा की।