Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

भागलपुर, 16 जून 2026. भागलपुर जिले के शाहकुण्ड प्रखंड अंतर्गत अम्बा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरिय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भाग लेकर आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान प्राप्त कुल 27 आवेदनों में से 24 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की शिकायतों एवं सुझावों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा, "आज अम्बा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया गया है। मैं, एसएसपी साहब, जनप्रतिनिधिगण, बीडीओ, सीओ एवं प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी यहां उपस्थित हैं। आमजनों की समस्याओं को सुना गया है। कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 24 का निस्तारण कर दिया गया है तथा शेष मामलों का भी समय पर समाधान किया जाएगा। यह शिविर आम लोगों की सुविधा और सहयोग के लिए है। मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सुझाव अथवा मांग होने पर सहयोग पोर्टल पर आवेदन अपलोड करें, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके।" उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति को पुलिस से संबंधित कोई समस्या हो अथवा किसी प्रकार की सूचना देनी हो तो वह आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है। पत्रकारों द्वारा सहयोग पोर्टल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों की जागरूकता के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है तथा अब बड़ी संख्या में लोग इन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से भी नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वीकृत ऋण का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर वरिय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने भी उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की तथा कहा कि किसी भी आपात स्थिति, अपराध संबंधी सूचना अथवा पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल डायल 112 का उपयोग करें। उन्होंने नागरिकों से साइबर अपराध, सामाजिक अफवाहों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। सहयोग शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संपादित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय 103 जीविका सहायता समूह को एक करोड़ 25 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहकुंड, अंचलाधिकारी शाहकुंड सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद थे। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

42 views | Bhagalpur, Bihar | Jun 17, 2026

MORE NEWS

भागलपुर, 17 जून 2026. आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून 2026 को तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर भागलपुर जिले के सभी 16 प्रखंड मुख्यालयों में तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का सफल संचालन किया जा रहा है।
शिविर में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, बाल विकास परियोजना, पंचायत राज, मनरेगा, जीविका सहित विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को राहत भी प्रदान की गई है।
शिविर के दौरान राशन कार्ड में सुधार एवं नए आवेदन, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, श्रमिक पंजीकरण, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की जा रही है। अधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया जा रहा है।
      प्रखंडों में आयोजित जन सहयोग सह कल्याण शिविर को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जन सहयोग सह कल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से राहत दिलाना है। उन्होंने जिलेवासियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से संपर्क करने की अपील की।
     तीन दिवसीय इस शिविर के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में संतोष का वातावरण देखा जा रहा है। आमजनों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान सरल एवं सुलभ हो रहा है तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद भी मजबूत हो रहा है।
     जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन एवं प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
    इस अवसर पर त्वरित लाभ पाने वाले अनेक लाभार्थियों ने अपनी भावनाओं को खुलकर प्रकट किए हैं।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

भागलपुर, 17 जून 2026. आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून 2026 को तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर भागलपुर जिले के सभी 16 प्रखंड मुख्यालयों में तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का सफल संचालन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, बाल विकास परियोजना, पंचायत राज, मनरेगा, जीविका सहित विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को राहत भी प्रदान की गई है। शिविर के दौरान राशन कार्ड में सुधार एवं नए आवेदन, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, श्रमिक पंजीकरण, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की जा रही है। अधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया जा रहा है। प्रखंडों में आयोजित जन सहयोग सह कल्याण शिविर को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जन सहयोग सह कल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से राहत दिलाना है। उन्होंने जिलेवासियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। तीन दिवसीय इस शिविर के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में संतोष का वातावरण देखा जा रहा है। आमजनों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान सरल एवं सुलभ हो रहा है तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद भी मजबूत हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन एवं प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर त्वरित लाभ पाने वाले अनेक लाभार्थियों ने अपनी भावनाओं को खुलकर प्रकट किए हैं। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 17, 2026

भागलपुर, 17 जून,भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेले गए बीसीए विमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में भागलपुर में आयोजित लीग चरण की टेबल टॉपर टीम एफ ने पटना में आयोजित लीग चरण की टेबल टॉपर टीम ए को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों शीर्ष टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम की ओर से सलोनी कुमारी ने 30 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान अक्षरा गुप्ता ने 22 गेंदों में 38 रन बनाए। अंत में मुखरा ने नाबाद 19 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
टीम एफ की ओर से सिद्धि कुमारी और प्रतिभा ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि सेजल और प्रिया राज को एक-एक सफलता मिली।
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एफ ने 17.3 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 165 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रतिभा ने नाबाद 60 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि संतोषी कुमारी ने 20 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली। शिवी सिंह ने 26 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। इससे पहले गेंदबाजी में भी दो विकेट लेने वाली प्रतिभा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया।
फाइनल मुकाबले में अंपायर की जिम्मेदारी मनोहर कुमार और राघव ठाकुर ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में अंकित अमृत राज और शिवम कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।
      मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में *भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों को शानदार प्रदर्शन और फाइनल तक पहुंचने के लिए बधाई दी तथा विजेता टीम एफ और उपविजेता टीम ए को क्रमशः विनर एवं रनर-अप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।*
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर जय नारायण कुमार,बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के चेयरमैन डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, भागलपुर जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुभीर मुखर्जी, सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर, सीनियर जिला टीम के कप्तान बास्कीनाथ मिश्रा, डॉ. अर्जुन कुमार, गुड्डू पांडे सहित कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह जानकारी भागलपुर के उपाध्यक्ष सुभीर मुखर्जी ने दी ।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

भागलपुर, 17 जून,भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेले गए बीसीए विमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में भागलपुर में आयोजित लीग चरण की टेबल टॉपर टीम एफ ने पटना में आयोजित लीग चरण की टेबल टॉपर टीम ए को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों शीर्ष टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम की ओर से सलोनी कुमारी ने 30 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान अक्षरा गुप्ता ने 22 गेंदों में 38 रन बनाए। अंत में मुखरा ने नाबाद 19 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टीम एफ की ओर से सिद्धि कुमारी और प्रतिभा ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि सेजल और प्रिया राज को एक-एक सफलता मिली। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एफ ने 17.3 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 165 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रतिभा ने नाबाद 60 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि संतोषी कुमारी ने 20 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली। शिवी सिंह ने 26 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। इससे पहले गेंदबाजी में भी दो विकेट लेने वाली प्रतिभा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया। फाइनल मुकाबले में अंपायर की जिम्मेदारी मनोहर कुमार और राघव ठाकुर ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में अंकित अमृत राज और शिवम कुमार ने अपनी सेवाएं दीं। मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में *भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों को शानदार प्रदर्शन और फाइनल तक पहुंचने के लिए बधाई दी तथा विजेता टीम एफ और उपविजेता टीम ए को क्रमशः विनर एवं रनर-अप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।* इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर जय नारायण कुमार,बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के चेयरमैन डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, भागलपुर जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुभीर मुखर्जी, सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर, सीनियर जिला टीम के कप्तान बास्कीनाथ मिश्रा, डॉ. अर्जुन कुमार, गुड्डू पांडे सहित कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी भागलपुर के उपाध्यक्ष सुभीर मुखर्जी ने दी । Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 17, 2026

भागलपुर, 17 जून 2026. आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून 2026 को तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर भागलपुर जिले के सभी 16 प्रखंड मुख्यालयों में तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का सफल संचालन किया जा रहा है।
शिविर में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, बाल विकास परियोजना, पंचायत राज, मनरेगा, जीविका सहित विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को राहत भी प्रदान की गई है।
शिविर के दौरान राशन कार्ड में सुधार एवं नए आवेदन, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, श्रमिक पंजीकरण, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की जा रही है। अधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया जा रहा है।
      प्रखंडों में आयोजित जन सहयोग सह कल्याण शिविर को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जन सहयोग सह कल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से राहत दिलाना है। उन्होंने जिलेवासियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से संपर्क करने की अपील की।
     तीन दिवसीय इस शिविर के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में संतोष का वातावरण देखा जा रहा है। आमजनों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान सरल एवं सुलभ हो रहा है तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद भी मजबूत हो रहा है।
     जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन एवं प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
    इस अवसर पर त्वरित लाभ पाने वाले अनेक लाभार्थियों ने अपनी भावनाओं को खुलकर प्रकट किए हैं।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

भागलपुर, 17 जून 2026. आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून 2026 को तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर भागलपुर जिले के सभी 16 प्रखंड मुख्यालयों में तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का सफल संचालन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, बाल विकास परियोजना, पंचायत राज, मनरेगा, जीविका सहित विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को राहत भी प्रदान की गई है। शिविर के दौरान राशन कार्ड में सुधार एवं नए आवेदन, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, श्रमिक पंजीकरण, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पारिवारिक लाभ योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की जा रही है। अधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया जा रहा है। प्रखंडों में आयोजित जन सहयोग सह कल्याण शिविर को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जन सहयोग सह कल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से राहत दिलाना है। उन्होंने जिलेवासियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। तीन दिवसीय इस शिविर के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में संतोष का वातावरण देखा जा रहा है। आमजनों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान सरल एवं सुलभ हो रहा है तथा प्रशासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद भी मजबूत हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन एवं प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर त्वरित लाभ पाने वाले अनेक लाभार्थियों ने अपनी भावनाओं को खुलकर प्रकट किए हैं। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 17, 2026

भागलपुर, 15 जून 2026. सुल्तानगंज नगर परिषद के सभागार में माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारी की समीक्षा बैठक की गई। 
       जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेले की तैयारी के संबंध में बताया गया कि श्रावणी मेला में 14 विभागों का योगदान रहता है। जिसमें गृह विभाग द्वारा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाती है ताकि संपूर्ण मेला क्षेत्र, धर्मशाला, ठहराव स्थल में लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नगर परिषद सुल्तानगंज द्वारा मेला क्षेत्र की साफ सफाई एवं शौचालय पेयजल की व्यवस्था कराई जाती है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए चार शिफ्ट में कर्मी रहेंगे। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाती है। ऊर्जा विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर, बिजली पोल, तार इत्यादि की व्यवस्था की जाती है। पथ निर्माण विभाग द्वारा पीली पट्टी दुकानदारों के लिए तथा उजली पट्टी कांवड़ियों के पैर में जलन ना हो सके इसलिए सड़क पर खींची जाती है।
 इसके अतिरिक्त वाटर एटीएम, जर्मन हैंगर, VIP टॉयलेट की व्यवस्था की जाती है। कांवड़िया पथ में बालू की व्यवस्था भी पथ निर्माण विभाग के द्वारा की जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप, एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती है। आवश्यकता अनुसार कांवड़ियों का इलाज किया जाता है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा फूड इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाती है। इसके साथ ही सामानों की दर एवं गुणवत्ता संधारित की जाती है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मोटरबोट ,एसडीआरएफ की टीम, आपदा मित्र की प्रतिनियुक्ति की जाती है। जल संसाधन विभाग द्वारा घाट पर जालीयुक्त बैरिकेडिंग तथा वाटर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती है। पर्यटन विभाग विगत वर्ष धांधी बेलारी में जर्मन हैंगर लगाई थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष NH के डाक बंगला में स्विस कॉटेज बनाने का प्रस्ताव है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है। विभागीय प्रदर्शनी, खोया- पाया सूचना केंद्र तथा तीनों जिला के महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर का लीफलेट प्रकाशित किया जाता है। 
    इस वर्ष पंचायती राज विभाग को भी जोड़ा गया है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में कांवड़िया पथ की साफ सफाई, मुखिया जी के माध्यम से सफाई प्रेक्षक के द्वारा कराया जा सके। मेले में कांवरियों के गिनती के लिए हेड अकाउंट कैमरा भी लगाया जाता है। 
     बैठक में माननीय विधायक सुलतानगंज ने सुलतानगंज में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था, महिला अस्पताल के चाहर दिवारी का जीर्णोद्धार तथा कृष्णनंदन उच्च विद्यालय और मुरारका कॉलेज में खेल मैदान की स्थाई व्यवस्था और श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेल घोषित करवाने की मांग की। वहीं भागलपुर के माननीय सांसद ने कहा कि मेला को बेहतर बनाने में सभी लोग सहयोग अपना अपना प्रदान करें । 
          बांका के माननीय सांसद ने कहा कि अजगैबीनाथ में स्थाई रूप से सालों भर के लिए एसडीआरएफ की टीम रखी जाए। घाट पर बैरिकेडिंग कुंभ मेला की तर्ज पर की जाए। ताकि उसे आगे पीछे किया जा सके। सुल्तानगंज के स्थानीय पंडा को स्थाई पास दिया जाए और सुल्तानगंज में एक स्थाई अच्छी नाली प्रणाली की व्यवस्था की जाए।
          बैठक को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला में यहां के सभी पदाधिकारी और कर्मी महीनों तक लगे रहते हैं। यहां तक की भादो में भी मिथिला क्षेत्र से लोग ज्यादा आते हैं।
         आदरणीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी इस मेल में 365 दिन के लिए स्थाई व्यवस्था बनाने की योजना बना रहे हैं। दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन हो जाए उन्होंने कहा कि यहां के पदाधिकारी और टीम इतनी मेहनत करती है वह सोशल मीडिया पर दिखनी चाहिए। इस प्रकार का आईटी सॉल्यूशन चाहिए ताकि विभागों के अच्छे काम भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो।
        बैठक में बैठक में माननीय सांसद भागलपुर श्री अजय कुमार मंडल, माननीय सांसद बांका श्री गिरधारी यादव, माननीय नगर विधायक श्री रोहित पांडेय, माननीय विधायक कहलगांव श्री शुभानंद मुकेश, माननीय विधायक पीरपैंती श्री मुरारी पासवान, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह, बीस सूत्री के दोनों उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार साह एवं श्री विपिन बिहारी सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं नगर परिषद के पार्षद गण उपस्थित थे।

Dr Nawal Kishor 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
JEEVIKA Bihar 
Bhagalpur Police 
DM & Collector, Banka

भागलपुर, 15 जून 2026. सुल्तानगंज नगर परिषद के सभागार में माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारी की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेले की तैयारी के संबंध में बताया गया कि श्रावणी मेला में 14 विभागों का योगदान रहता है। जिसमें गृह विभाग द्वारा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाती है ताकि संपूर्ण मेला क्षेत्र, धर्मशाला, ठहराव स्थल में लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नगर परिषद सुल्तानगंज द्वारा मेला क्षेत्र की साफ सफाई एवं शौचालय पेयजल की व्यवस्था कराई जाती है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए चार शिफ्ट में कर्मी रहेंगे। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाती है। ऊर्जा विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर, बिजली पोल, तार इत्यादि की व्यवस्था की जाती है। पथ निर्माण विभाग द्वारा पीली पट्टी दुकानदारों के लिए तथा उजली पट्टी कांवड़ियों के पैर में जलन ना हो सके इसलिए सड़क पर खींची जाती है। इसके अतिरिक्त वाटर एटीएम, जर्मन हैंगर, VIP टॉयलेट की व्यवस्था की जाती है। कांवड़िया पथ में बालू की व्यवस्था भी पथ निर्माण विभाग के द्वारा की जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप, एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती है। आवश्यकता अनुसार कांवड़ियों का इलाज किया जाता है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा फूड इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाती है। इसके साथ ही सामानों की दर एवं गुणवत्ता संधारित की जाती है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मोटरबोट ,एसडीआरएफ की टीम, आपदा मित्र की प्रतिनियुक्ति की जाती है। जल संसाधन विभाग द्वारा घाट पर जालीयुक्त बैरिकेडिंग तथा वाटर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती है। पर्यटन विभाग विगत वर्ष धांधी बेलारी में जर्मन हैंगर लगाई थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष NH के डाक बंगला में स्विस कॉटेज बनाने का प्रस्ताव है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है। विभागीय प्रदर्शनी, खोया- पाया सूचना केंद्र तथा तीनों जिला के महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर का लीफलेट प्रकाशित किया जाता है। इस वर्ष पंचायती राज विभाग को भी जोड़ा गया है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में कांवड़िया पथ की साफ सफाई, मुखिया जी के माध्यम से सफाई प्रेक्षक के द्वारा कराया जा सके। मेले में कांवरियों के गिनती के लिए हेड अकाउंट कैमरा भी लगाया जाता है। बैठक में माननीय विधायक सुलतानगंज ने सुलतानगंज में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था, महिला अस्पताल के चाहर दिवारी का जीर्णोद्धार तथा कृष्णनंदन उच्च विद्यालय और मुरारका कॉलेज में खेल मैदान की स्थाई व्यवस्था और श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेल घोषित करवाने की मांग की। वहीं भागलपुर के माननीय सांसद ने कहा कि मेला को बेहतर बनाने में सभी लोग सहयोग अपना अपना प्रदान करें । बांका के माननीय सांसद ने कहा कि अजगैबीनाथ में स्थाई रूप से सालों भर के लिए एसडीआरएफ की टीम रखी जाए। घाट पर बैरिकेडिंग कुंभ मेला की तर्ज पर की जाए। ताकि उसे आगे पीछे किया जा सके। सुल्तानगंज के स्थानीय पंडा को स्थाई पास दिया जाए और सुल्तानगंज में एक स्थाई अच्छी नाली प्रणाली की व्यवस्था की जाए। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला में यहां के सभी पदाधिकारी और कर्मी महीनों तक लगे रहते हैं। यहां तक की भादो में भी मिथिला क्षेत्र से लोग ज्यादा आते हैं। आदरणीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी इस मेल में 365 दिन के लिए स्थाई व्यवस्था बनाने की योजना बना रहे हैं। दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन हो जाए उन्होंने कहा कि यहां के पदाधिकारी और टीम इतनी मेहनत करती है वह सोशल मीडिया पर दिखनी चाहिए। इस प्रकार का आईटी सॉल्यूशन चाहिए ताकि विभागों के अच्छे काम भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो। बैठक में बैठक में माननीय सांसद भागलपुर श्री अजय कुमार मंडल, माननीय सांसद बांका श्री गिरधारी यादव, माननीय नगर विधायक श्री रोहित पांडेय, माननीय विधायक कहलगांव श्री शुभानंद मुकेश, माननीय विधायक पीरपैंती श्री मुरारी पासवान, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह, बीस सूत्री के दोनों उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार साह एवं श्री विपिन बिहारी सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं नगर परिषद के पार्षद गण उपस्थित थे। Dr Nawal Kishor District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration JEEVIKA Bihar Bhagalpur Police DM & Collector, Banka

Bhagalpur, Bihar | Jun 16, 2026