कसिया: कसया पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुरू की विधिक कार्रवाई
कसया पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कसया के एसएचओ गिरजेश उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ हत्या के मामले में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त आजाद पुत्र अजीज खान निवासी पीपरहिया को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा व लोहे की रॉड बरामद की।