कसिया: पडरौना: तमकुही राज: रहसु जनोबी पट्टी में जमीनी विवाद निपटाने गयी पुलिस की कार्रवाई की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
चौराखास थाना क्षेत्र के गांव रहसु जनोबी पट्टी के पुरैना दुबे पट्टी में जमीनी विवाद को निपटाने के लिए पहुँची राजस्व व पुलिस की टीम की एकपक्षीय कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे। वीडियो को वायरल कर लोग यह लिख रहे कि चौराखास पुलिस एक पक्ष से मिलकर दूसरे पक्ष के साथ ठीक नहीं कर रही। वास्तविकता जांच के बाद ही पता चलेगा।