कसिया: कसया पुलिस ने गोबध के मुकदमें में एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कसया पुलिस ने रविवार को गोबध के मुकदमें में एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थाना अध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन मे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्त संदीप यादव निवासी सुदानपुर थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा