कसिया: सुकरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।
जनपद कुशीनगर के हटा थाना क्षेत्र के सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, हाटा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी अलगू ने ससुराल वालो पर अपनी पुत्री पूजा की हत्या आरोप लगाया है।जबकि ससुराल वालो का कहना है कि किचन की सफाई करने के दौरान कटी बिजली के तार के चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।