कसिया: हवाई अड्डा कुशीनगर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोटरी सदस्यों ने किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोटरी क्लब कुशीनगर एवं वेदादि योग मेडिटेशन सेंटर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर के प्रांगण में योग शिविर लगाया गया।जिसमे योग शिक्षक रजत कुमार द्वारा विभिन्न आसनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को योग कराया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपस्थित रहे।