कसिया: बाडीपुल चौराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ कर नहर में गिरा,बाइक सवार व्यक्ति की मौत
कुशीनगर जनपद के कसया पडरौना मार्ग पर बाडीपुल चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ कर नहर में जा गिरा,इस दौरान बाईक सवार 45 वर्षिय व्यक्ति ट्रक की चपेट आ गया जिससे मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान बापू नगर सेमरा धूसी बाडीपुल चौराहा वार्ड नंबर 5 के रूप में हुई है।मौके पर पहुंची कसया थाने की पुलिस अग्रिम करवाई में जुटी है।