पातेपुर: पातेपुर के डढूआ गांव में आवारा कुत्ते का आतंक, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
पातेपुर के डढूआ गांव में आवारा कुत्ता के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल कायम है। आवारा कुत्ता में गांव में एक वृद्ध समेत दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। शनिवार की सुबह 9 बजे के करीब घायल के परिजन ने बताया कि वृद्ध सरयुग साह दरवाजे पर सोए थे तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। वहां से भगाने के बाद कुत्ता गांव के ही सुबोध महतो पर भी हमला कर घायल कर दिया।