बांका: कमलपुर विद्यालय में बांका विधायक ने ओपन जिम का उद्घाटन किया, छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिए
Banka, Banka | May 21, 2026 गुरुवार की सुबह 11 बजे बांका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैद्यनाथ नाथ झा माध्यमिक उच्च विद्यालय, कमलपुर में ओपन जिम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका के विधायक रामनारायण मंडल ने किया। उद्घाटन के मौके पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर विधायक रामनारायण मंडल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण की।