Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image

फरीदाबाद के सेक्टर-21D स्थित सरकारी स्कूल में एक विशाल और वर्षों पुराने पिलखन के पेड़ की कटाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि पेड़ की कई बड़ी शाखाएं काटी जा चुकी हैं और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा पेड़ काट दिया जाएगा। साथ ही यह जांच कराने की अपील की है कि पेड़ काटने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई है या नहीं। लोगों ने कहा, “इस पुराने पिलखन के पेड़ को बचाने में हमारी मदद की जाए।”

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

MORE NEWS

तिरंगा थाम सड़क पर उतरी खाकी…
तिरंगे के रंग में रंगा फरीदाबाद, भव्य बाइक यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे

बीके चौक से शुरू होकर अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई यात्रा, पुलिसकर्मियों के साथ युवाओं और सामाजिक संगठनों ने लिया हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को फरीदाबाद में भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह यात्रा एनआईटी स्थित बीके चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई।

यात्रा में पुलिस विभाग के एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ जोन के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा

एनआईटी जोन में यात्रा बीके चौक से शुरू होकर केएल मेहता महिला कॉलेज, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कार्यालय, 4-5 चौक, भगत सिंह गोल चक्कर, नीलम चौक, नीलम रेलवे पुल और अजरौंदा चौक से होते हुए सेंट्रल जोन में पहुंची।

इसके बाद यात्रा एस्कॉर्ट्स मोड़, सेक्टर-15ए, उपायुक्त निवास, सनफ्लैग अस्पताल, सेक्टर-15 मार्केट, खेल परिसर और सेक्टर-9/12 डिवाइडिंग रोड से गुजरते हुए बल्लभगढ़ जोन में दाखिल हुई।

बल्लभगढ़ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा अदालत परिसर, सेक्टर-10/11 डिवाइडिंग रोड, अश्विनी अस्पताल टी-पॉइंट, सेक्टर-7/10 मार्केट, पुलिस चौकी सेक्टर-8, नाहर सिंह पैलेस, जाट भवन, तिगांव टी-पॉइंट और अंबेडकर चौक से होकर अटल ऑडिटोरियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

सुरक्षा और यातायात के रहे विशेष इंतजाम

तिरंगा बाइक यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पूरे मार्ग पर विशेष प्रबंध किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और यातायात को नियंत्रित किया गया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोगों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
#TirangaYatra 
#HarGharTiranga 
#VandeMataram  
#FaridabadPolice 
#PoliceBikeRally 
#BKChowk 
#NITFaridabad 
#Ballabgarh 
#Badkhal 
#Faridabad 
#VoiceOfFaridabad 
#voiceoffreedom

तिरंगा थाम सड़क पर उतरी खाकी… तिरंगे के रंग में रंगा फरीदाबाद, भव्य बाइक यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे बीके चौक से शुरू होकर अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई यात्रा, पुलिसकर्मियों के साथ युवाओं और सामाजिक संगठनों ने लिया हिस्सा स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को फरीदाबाद में भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह यात्रा एनआईटी स्थित बीके चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई। यात्रा में पुलिस विभाग के एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ जोन के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा एनआईटी जोन में यात्रा बीके चौक से शुरू होकर केएल मेहता महिला कॉलेज, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कार्यालय, 4-5 चौक, भगत सिंह गोल चक्कर, नीलम चौक, नीलम रेलवे पुल और अजरौंदा चौक से होते हुए सेंट्रल जोन में पहुंची। इसके बाद यात्रा एस्कॉर्ट्स मोड़, सेक्टर-15ए, उपायुक्त निवास, सनफ्लैग अस्पताल, सेक्टर-15 मार्केट, खेल परिसर और सेक्टर-9/12 डिवाइडिंग रोड से गुजरते हुए बल्लभगढ़ जोन में दाखिल हुई। बल्लभगढ़ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा अदालत परिसर, सेक्टर-10/11 डिवाइडिंग रोड, अश्विनी अस्पताल टी-पॉइंट, सेक्टर-7/10 मार्केट, पुलिस चौकी सेक्टर-8, नाहर सिंह पैलेस, जाट भवन, तिगांव टी-पॉइंट और अंबेडकर चौक से होकर अटल ऑडिटोरियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। सुरक्षा और यातायात के रहे विशेष इंतजाम तिरंगा बाइक यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पूरे मार्ग पर विशेष प्रबंध किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और यातायात को नियंत्रित किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोगों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। #TirangaYatra #HarGharTiranga #VandeMataram #FaridabadPolice #PoliceBikeRally #BKChowk #NITFaridabad #Ballabgarh #Badkhal #Faridabad #VoiceOfFaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

नहीं हुआ विकास, बड़खल को अब कोर्ट से आस
#development 
#badkhal 
#highcourts

नहीं हुआ विकास, बड़खल को अब कोर्ट से आस #development #badkhal #highcourts

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

भैया-भाभी के घर घूमने आई अंजलि ने क्यों लगाया मौ+त को गले?
सेक्टर-15A में नाबालिग की मौ+त से परिवार में मातम
#Faridabad 
#Sector15A 
#MinorGirl 
#SuicideCase 
#PoliceInvestigation 
#VoiceOfFaridabad 
#Voiceoffreedom

भैया-भाभी के घर घूमने आई अंजलि ने क्यों लगाया मौ+त को गले? सेक्टर-15A में नाबालिग की मौ+त से परिवार में मातम #Faridabad #Sector15A #MinorGirl #SuicideCase #PoliceInvestigation #VoiceOfFaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

प्रिय बंधु,
निमंत्रण । 
हमारे गौरवशाली महिला स्वर्णकार समाज का एक भव्य महासंगम आगामी 14 अगस्त 2026 को फरीदाबाद में आयोजित हो रहा है। पूरे हरियाणा से समाज के सम्मानित बुजुर्ग, युवा और परिवारजन एक मंच पर जुड़ेंगे।
यह कार्यक्रम हरियाणा की IAS अधिकारी सुनीता वर्मा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन के नेतृत्व एंव डा. अनीता सोनी अंतरराष्ट्रीय कवयित्री , जिला अध्यक्ष महिला संगठन फरीदाबाद की सराहनीय पहल है । 
यह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने, एकता महसूस करने और नारी समाज को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है।
आपसे हार्दिक अनुरोध है कि अपने व्यस्त जीवन में से कुछ बहुमूल्य समय निकालकर इस यादगार मिलन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति अवश्य दर्ज करें।
आइए, मिलकर अपने समाज की एकता को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ।
- *तारीख : 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार)*
- *समय : दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक *
- *स्थान : कम्यूनिटी सेंटर , सेक्टर 15, फरीदाबाद -हरियाणा *
आपका एक कदम हमारे पूरे परिवार की खुशी और गर्व को कई गुना बढ़ा देगा। 
हम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं — दिल से, आतुरता से।
निवेदक- स्वर्णकार समाज फरीदाबाद 
_*(कृपया इस संदेश को अपने परिवार, रिश्तेदारों और स्वर्णकार समुदाय के अधिक से अधिक सदस्यों तक अवश्य पहुँचाएँ।)*_

प्रिय बंधु, निमंत्रण । हमारे गौरवशाली महिला स्वर्णकार समाज का एक भव्य महासंगम आगामी 14 अगस्त 2026 को फरीदाबाद में आयोजित हो रहा है। पूरे हरियाणा से समाज के सम्मानित बुजुर्ग, युवा और परिवारजन एक मंच पर जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा की IAS अधिकारी सुनीता वर्मा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन के नेतृत्व एंव डा. अनीता सोनी अंतरराष्ट्रीय कवयित्री , जिला अध्यक्ष महिला संगठन फरीदाबाद की सराहनीय पहल है । यह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने, एकता महसूस करने और नारी समाज को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है। आपसे हार्दिक अनुरोध है कि अपने व्यस्त जीवन में से कुछ बहुमूल्य समय निकालकर इस यादगार मिलन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति अवश्य दर्ज करें। आइए, मिलकर अपने समाज की एकता को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ। - *तारीख : 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार)* - *समय : दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक * - *स्थान : कम्यूनिटी सेंटर , सेक्टर 15, फरीदाबाद -हरियाणा * आपका एक कदम हमारे पूरे परिवार की खुशी और गर्व को कई गुना बढ़ा देगा। हम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं — दिल से, आतुरता से। निवेदक- स्वर्णकार समाज फरीदाबाद _*(कृपया इस संदेश को अपने परिवार, रिश्तेदारों और स्वर्णकार समुदाय के अधिक से अधिक सदस्यों तक अवश्य पहुँचाएँ।)*_

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026