लक्ष्मणगढ़: राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई
विधानसभा क्षेत्र राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रचार साहित्य का वितरण भी किया गया और लोगों को योजनाओं के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया ।