बेलदौर: बेलदौर थाना में बाल सहायता केंद्र शुरू, मिलेगी सुविधा
बिहार पुलिस मुख्यालय (कमजोर वर्ग) तथा गृह विभाग के निर्देश पर आदर्श थाना बेलदौर में 'चाइल्ड हेल्प डेस्क का विधिवत शुरूआत की गई। इस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देना और बच्चों से जुड़े मामलों की त्वरित व सुगम सुनवाई सुनिश्चित करना है। थाने में आने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के मन से पुलिस का डर समाप्त करने और उन्हें सहज वातावर