आगरा: आगरा का तुशांत फंसा गिनी में,परिवार ने तुशांत इंडिया वापस लाने की शासन व प्रशासन से लगाई गुहार
Agra, Agra | Feb 17, 2024 आगरा के शाहगंज का एक मामला सामने आया है। 2021 में गिनी की कंपनी ने तुशांत का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया था। जिसमें अकाउंटेंट के पद पर तुशांत का चयन किया था। तुशांत ने अब परिवार को बताया है कि कंपनी ने उसे बंधक बना लिया है और मारपीट की है। पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री,रक्षामंत्री,गृहमंत्री,मुख्यमंत्री और आगरा प्रशासन से बेटे को इंडिया लाने की गुहार लगाई है।