आगरा: घटिया आज़म खां स्थित हरियाली वाटिका में कांग्रेस ने किया संवाद कार्यशाला का आयोजन,जानकारी देते जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मीनू
Agra, Agra | Feb 17, 2024 आगरा के घटिया आजम खां अंतर्गत हरियाली वाटिका में शनिवार को कांग्रेस ने जिला एवं शहर की संवाद कार्यशाला का आयोजन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राघवेंद्र मीनू ने बताया कि आगामी 24 और 25 फरवरी को राहुल गांधी आगरा में होंगे। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा आने वाली हैं। जिसके लिए सभी कांग्रेसी तैयारियों में जुट गए हैं।