आगरा: थाना मंटोला पुलिस ने 26 साल से फरार वारंटी अपराधी शाकिर अली को किया गिरफ़्तार,गंभीर धाराओं में मुक़दमा था दर्ज
Agra, Agra | Feb 17, 2024 आगरा की थाना मंटोला पुलिस ने बीते 26 साल से फरार आरोपी शाकिर अली को फ़िरोज़ाबाद स्थित घर पर दबिश देकर गिरफ़्तार किया हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना मंटोला में साल 1998 से धारा 307,147,148 और 149 में मुक़दमा दर्ज था। तभी से आरोपी फरार था। इसके अलावा शाकिर पर फ़िरोज़ाबाद जिले के कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं।