आगरा: चोरी करने वाले एक अभियुक्त को मेट्रो ऑफिस के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार और अन्य सामान किया बरामद
Agra, Agra | Feb 17, 2024 आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों थाना मलपुरा क्षेत्र में एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने जांच कर मेट्रो ऑफिस के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 1 कार, चोरी किया हुआ 1 बकरा, ₹2750 नकद और 1 मोबाइल फोन बरामद किया है।