आगरा: थाना हरीपर्वत पुलिस और एसटीएफ़ यूनिट ने दो शातिर ठगों को किया गिरफ़्तार, डीसीपी सिटी सूरज राय ने दी जानकारी
Agra, Agra | Feb 17, 2024 आगरा की हरीपर्वत पुलिस और एसटीएफ यूनिट ने बीते शुक्रवार को दीवानी चौराहे से दो शातिर ठग गिरफ़्तार किए हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ठग करतार सिंह और टिंकू यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर लाखों रुपए का ठेका लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से 1 कार, ₹47 हज़ार कैश, मार्कशीट की कॉपी, आधार कार्ड बरामद किए है।