जमुई: जनता दरबार में डीएम ने समस्याएं सुनीं, त्वरित निष्पादन पर दिया जोर
Jamui, Jamui | May 11, 2026 समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जिला पदाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर 2 बजे के करीब जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी तथा पेयजल संकट से जुड़ी समस्याएं रखीं।