सागर नगर: किसान की जमीन पट्टे की, रिकॉर्ड सुधार के लिए 3 साल से भटक रहा किसान, जनसुनवाई में की शिकायत
जैसीनगर तहसील अंतर्गत ग्राम करहद किसान दिनराज अहिरवार अपनी जमीन का राजस्व रिकॉर्ड सुधरवाने 3 साल से भटक रहा है। किसान दिनराज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जनसुनवाई में इसकी शिकायत की है। किसान दिनराज का कहना है कि वह ग्राम करहद का रहने वाला है सेनकुआ में उसकी जमीन है साल 2011 में राजस्व विभाग ने उसकी जमीन पट्टे की कर दी।