कासगंज: कासगंज के कांग्रेस जिला कार्यालय पर मनाई गई स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कासगंज कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 21 मई को पूरे देश में राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाई जाती है।