पटियाली: ब्लॉक संसाधन केंद्र पटियाली में मेडिकल असेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन, CWNS में चयनित बच्चों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र
पीएम श्री योजना के अंतर्गत जनपद में चिन्हित पीएम श्री विद्यालयों में अध्यनरत CWNS बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर गुरुवार को मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र पटियाली पर किया गया। चिकित्सा विभाग के कुशल डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाएं। कैंप में लगभग 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया।