मंडला: नवागत एसपी राजेश रघुवंशी ने किया थाना महाराजपुर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
Mandla, Mandla | May 10, 2026 मंडला जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी द्वारा रविवार को दोपहर 3:45 मिनट पर थाना महाराजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी रघुवंशी ने थाना परिसर में मौजूद रिकॉर्ड रूम का अवलोकन कर अभिलेखों को व्यवस्थित करें।