बैतूल नगर: भारत भारती में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन का कहर: दो बुजुर्गों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक, भोपाल रेफर
बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत भारती इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रात करीब 8 बजे बाइक से अपने रिश्तेदारों से मिलने आए दो बुजुर्गों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को त