अल्बर्ट एक्का (जारी): गुमला को रेलवे लाइन से जोड़ने की मंजूरी पर ज़ारी प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने जताया आभार
गुमला जिला को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ने पर जारी प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।गुमला जिला को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग कई दशकों से की जा रही थी।