दीप प्रज्वलित कर सौराठ महोत्सव-2026 के अंतर्गत विशेष व्याख्यान श्रृंखला का हुआ शुभारंभ
~~~~~~~~~~~~~~~
मधुबनी।
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सौराठ महोत्सव-2026 एवं लोकवार्ता महोत्सव-2026 के अंतर्गत विशेष व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ शनिवार को रिजनल सेकेंड्री स्कूल, मधुबनी में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. श्री नरेंद्र सिंह निराला, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, रिजनल सेकेंड्री स्कूल के निदेशक श्री राम श्रृंगार पाण्डेय, प्रधानाध्यापक श्री मनोज झा एवं प्रसिद्ध इतिहासकार श्री विनयानंद झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर “पर्यटन की दृष्टि से मधुबनी जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थलों का महत्व” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. नरेंद्र सिंह निराला थे। उन्होंने अपने संबोधन में मधुबनी जिले की ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं धार्मिक धरोहरों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिला अपनी समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के कारण पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यहां के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को संरक्षित कर पर्यटन के मानचित्र पर बेहतर पहचान दिलाने की आवश्यकता है।
वहीं, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, विद्यालय के निदेशक श्री राम श्रृंगार पाण्डेय, प्रधानाध्यापक श्री मनोज झा एवं प्रसिद्ध इतिहासकार श्री विनयानंद झा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने मिथिला की गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी तक इसके महत्व को पहुंचाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से मधुबनी जिले की ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन की संभावनाओं को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया।
#samratChoudhary
#CMSamrat
#MadhubaniFirst