पनागर: शातिर चोर दीवार फांदकर घर में घुसा, ताला तोड़ स्कूटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई चोरी, वीडियो वायरल
रांझी थाना क्षेत्र के मोहनिया चंद्रमोहन नगर में शातिर चोर के दुस्साहस ने लोगों की नींद उड़ा दी है। यहां चोर ने पहले घर की दीवार फांदी, फिर बड़े इत्मीनान से घर की रेकी की और मौका मिलते ही आंगन के गेट का ताला तोड़कर स्कूटी पेप क्रमांक MP20 SQ 4614 का लॉक तोड़ डाला। इसके बाद चोर स्कूटी लेकर ऐसे रफूचक्कर हुआ, मानो उसे पुलिस और कानून का कोई खौफ ही न हो। जिस वक्त