गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 'ए' श्रेणी के अधिसूचित पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटन विकास प्राधिकार (Tourism Development Authority) के गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्राधिकार की संरचना, दायित्व, पर्यटन स्थलों के विकास, बेहतर प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। डीसी ने अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख जल्द उपलब्ध कराने तथा प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग, रांची भेजने का निर्देश दिया। इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।