श्रीनगर: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, प्राथमिकी के 24 घंटे में पुलिस को मिली सफलता
खुट्टी हसैली पंचायत के बीचला टोला से चोरी हुई मोटरसाइकिल में श्रीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद करते हुए दो चोंरो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोंरो में चनका पंचायत के सोनापुर निवासी कैलू ऋषि का पुत्र पारस कुमार एवं हसैली निवासी एक विधि विरुद्ध बालक शामिल है।