शिवपुरी नगर: भौराना गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार के 4 लोगों पर हमला किया, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया
भौराना निवासी युवक ने बताया कि रिश्ते में बहन लगने वाली एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग दबंग मनोज शिवराज और गिर्राज रावत ने उसके पिता छोटे भाई और चाचा-चाची पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।