लोहंडीगुडा: महिला आरक्षण को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर किया हमला
महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी केवल प्रोपेगेंडा कर रही है और अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से महिला आरक्षण का समर्थन किया है और महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में ही पारित हो चुका है।