महाराजगंज: पुरैना में चोरी की घटना के 8 दिन बाद भी घुघली पुलिस के हाथ खाली, घटना CCTV में हुई थी कैद
गुरुवार रात 8:43 पर घुघली थाना क्षेत्र के पुरैनाखण्डी चौरा गांव में 16 जुलाई की रात हुई चोरी की वारदात पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। डॉ. प्रियंका त्रिपाठी के घर में आधी रात अज्ञात चोर घुसे और टाईटन कंपनी की एक कीमती घड़ी व नकद रुपये चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद है, इसके बावजूद आठ दिन बाद भी पुलिस