महाराजगंज: महराजगंज डीएम कार्यालय पर डीएम ने खाद वितरण की समीक्षा की, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
महाराजगंज डीएम कार्यालय पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के साथ खाद की उपलब्धता व वितरण की समीक्षा की। 18 जुलाई को 08 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 02 का निस्तारण हो चुका है। निरीक्षण में अनियमितता पर 02 विक्रेताओं को नोटिस दिया गया। जनपद में पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है। डीएम ने ओवररेटिंग, तस्करी रोकने व वितरण ऑडिट के निर्देश दिए।