मुरैना नगर: बाइक सवार ने टाइल्स मिस्त्री को टक्कर मारी, गंभीर हालत में विजयपुर से जिला अस्पताल लाया गया, इलाज जारी
श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील में रहने वाला टाइल्स मिस्त्री बाहर काम करता है।हाल ही वो अपने घर आया है।आज सुबह वो बाजार गया तभी कस्बे में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर घायल हो गया।पता चलते ही परिजन उसे विजयपुर से मुरैना जिला अस्पताल लेकर आये।यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को वार्ड में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज जारी है।