मढ़ौरा: खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय शिल्हौरी की छात्राओं ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Marhaura, Saran | Apr 22, 2026 प्रखंड के खेदन प्रसाद उच्च विधालय शिल्हौरी के छात्राओं ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जागरुकता रैली निकाली और आवश्यक बिन्दुओं पर जागरुक किये । बुधवार की सुबह नौ बजे निकाली गयी रैली में छात्राओं द्वारा स्वच्छता हेतु लोगों को पैगाम नारा के माध्यम से दिया जा रहा था तथा लोगों से स्वच्छ वातावरण बनाये रखने की अपील किया गया।