तिरोड़ी: तिरोड़ी में सार्वजनिक शौचालयों की कमी से महिलाएं परेशान, बस स्टैंड-थाना परिसर में सुलभ शौचालय की मांग की
क्षेत्र की मॉयल नगरी कहे जाने वाले तिरोड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर दैनिक क्रिया के लिए सुलभ शौचालय नहीं होने से महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी जमकर छाया रहा। शनिवार को तिरोड़ी पहुंचकर स्थानीय रहवासियों से चर्चा की गई। लोगों ने बताया कि बस स्टैंड और थाना परिसर के सामने सार्वजनिक शौचालय की सख्त आवश्