हुज़ूर: भोपाल स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) ने एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | Jun 5, 2025 भोपाल स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। जब केरला एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12625) भोपाल आउटर से धीमी गति से गुजर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पिट्ठू बैग के साथ ट्रेन से कूदता नजर आया|आउटर पर गश्त कर रहे प्रधान आरक्षक योगेंद्र शर्मा और आरक्षक ललित विश्वकर्मा ने उसे तुरंत रोका और पूछताछ शुरू की|