कासगंज: कासगंज जिले में यातायात पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, 173 वाहनों के चालान और 4 ई-रिक्शा किए सीज
कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 173 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कुल ₹4,51,500 का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। हजारा नहर पुल और सोरों क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त अभियान में यातायात पुलिस और एआरटीओ टीम ने कार्रवाई की।