इंदौर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पर आप कार्यकर्ताओं किया विरोध प्रदर्शन
Indore, Indore | Mar 22, 2024 इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल की तुरंत रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों द्वारा उन्हें आचार संहिता का हवाला देकर वहां से हटाया गया। आम आदमी पार्टी के नेता पीयूष जोशी का कहना है की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सरासर उचित नहीं है।