इंदौर: पटेल नगर बावड़ी हादसे में हुई व्यापारी की गिरफ्तारी के विरोध में सिंधी कॉलोनी के व्यापारियों ने जताया विरोध
Indore, Indore | Mar 22, 2024 पिछले साल पटेल नगर बावडी कांड में 36 लोगों की मौत के मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और सचिव को दो दोषी मानते हए उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में आज पुलिस ने सेवाराम और मुरली को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के विरोध में सिंधी कॉलोनी मार्केट आधे दिन के लिए बंद रखा गया है और उन्हें फसाए जाने की बात कही।