इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने किया झोन 03 का निरीक्षण, शिकायतकर्ताओं से फोन पर कि चर्चा, अधिकारियों को भी दिए जरूरी निर्देश
Indore, Indore | Mar 22, 2024 इंदौर नगर निगम आयुक्त द्वारा शहर के विभिन्न झोनल कार्यालय का निरीक्षण किया जा रहा है, इसी क्रम में आज नगर रोड स्थित झोन 03 का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त, अधीक्षण यात्री, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे, इस दौरान आयुक्त द्वारा झोनल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान झोन के कन्ट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतो का अवलोकन किया।