इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र के रोबोट चौराहे के पास हुआ हादसा, हादसे में एक युवक की हुई मौत, अन्य युवक हुआ घायल
Indore, Indore | Mar 22, 2024 इन्दौर के खजराना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10वी कक्षा के छात्र की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। इस हादसे में बताया जा रहा है की मृतक वंश ग्वाई अपने साथी के साथ बाइक से रॉबर्ट चोरहे तरफ जा रहा था। उस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वंश को टक्कर मार दी।