इंदौर: निगम आयुक्त ने राजवाड़ा से रंगपंचमी पर निकलने वाले गैर मार्ग का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक इमारतों को ढकने के दिए निर्देश
Indore, Indore | Mar 22, 2024 इंदौर नगर निगम आयुक्त द्वारा शहर की पहचान बनी रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर की परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए, आज गोराकुण्ड, टोरी कॉर्नर, खजुरी बाजार, राजबाडा तक गैर मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गैर मार्ग में जहां-जहां आवश्यकता है, वहां पर पेव्हर ब्लॉक लगाने व बदलने के साथ ही रोड की वाईडिंग करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए।