🧹 स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत–विकसित भारत! 🇮🇳
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत जिलेभर में स्वच्छता, जागरूकता और जनभागीदारी की गतिविधियाँ निरंतर जारी हैं।
📅 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक चल रहे इस अभियान में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
✨ अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ—
🏫 स्वच्छ पाठशाला के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम
🧹 गंदे स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की विशेष सफाई
🌳 पार्क, सड़क एवं स्थानीय बाजारों की स्वच्छता
🏠 घर-घर संपर्क कर चार स्तरीय स्रोत पृथक्करण के प्रति जागरूकता
⚽ खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश
🛕 विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की विशेष सफाई
♻️ स्वच्छता से समृद्धि के तहत ‘कबाड़ से जुगाड़’, ‘कबाड़ से कला’ एवं रीसाइक्लिंग को बढ़ावा
📸 अभियान की गतिविधियों की फोटो, वीडियो, बाइट एवं संक्षिप्त आलेख संबंधित पोर्टल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जा रहे हैं।
आइए, स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि अपनी दैनिक आदत बनाएं। जनभागीदारी से ही बनेगा स्वच्छ, सुंदर और विकसित वैशाली। 🌿✨
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Samrat Choudhary
#CMSamrat
#SwachhataHiSeva2026 #SwachhVaishali #JanBhagidari #SwachhBharat #DistrictAdministrationVaishali
22 views | Vaishali, Bihar | Sep 29, 2026