न्यूज़ देशआदेश
दीपावली की रात होटल में लगी आग, लाखों का नुकसान,
होटल व मकान का अगला हिस्सा जलकर नष्ट
अंबाला/पांवटा साहिब। दीपावली की पिछली रात अंबाला शहर में एक होटल और उसके साथ लगते मकान में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से होटल और मकान का अगला हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, जो राहत की बात है।
इस घटना की जानकारी सिरमौर के वरिष्ठ पत्रकार अग्रवाल ने दी। बताया गया कि आग की चपेट में आया होटल उनके खास रिश्तेदारों का था। दीपावली के खुशियों भरे पर्व पर हुई इस घटना से परिवार को भारी नुकसान पहुंचा है।
गनीमत रही कि आग में किसी की जान नहीं गई।
दुख इस बात का भी है कि पिछले माह अग्रवाल समेत उनके साथी दिल्ली जाते वक्त इसी होटल में एक रात ठहरे थे। एक दूसरे से परिचित थे।