लहलादपुर: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने लहलादपुर में नवनिर्मित सीएचसी का उद्घाटन किया
लहलादपुर प्रखंड मुख्यालय में नवनिर्मित सी एच सी का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा सोमवार को करीब 12:30 बजे फीता काटकर किया गया। इस मौके पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एकमा विधायक श्रीकांत यादव ,पूर्व विधायक धूमल सिंह , एम एल सी ई सच्चिदा नंद राय मुख्य रूप से मौजूद रहे।