लहलादपुर: जनता बाजार थाना क्षेत्र के ग्राहक सेवा केंद्र में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार
जनता बाजार थाना अंतर्गत ग्राहक सेवा केंद्र का एस्बेस्टस तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने सफल उद्भेदन कर 6 अभियुक्तों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर ली है। वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। उक्त बातों की जानकारी रविवार को करीब 3:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई ।