लहलादपुर: जनताबाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
जनताबाजार थाना पुलिस को मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 2 बजे गुप्त सूचना मिली कि ग्राम धमसर में आर्केस्ट्रा के दौरान तीन युवक अवैध पिस्टल लहराते हुए ग्राम शोभेपुर की ओर गए हैं. सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस टीम शोभेपुर पुल की ओर बढ़ी, तो ताजपुर ईमाम चौक की दिशा से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखे.पुलिस के रोकने पर दोनों युवक भागने लगे.......