गोरखपुर: नवरात्रि के पहले दिन बांसस्थान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
गोरखपुर। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र स्थित जंगल डुमरी नंबर दो के प्राचीन बांसस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।