भूपालसागर: गांव मटुनिया के निकट अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत व महिला सहित 2 जने हुए घायल
भूपालसागर क्षेत्र में चित्तौड़गढ़-मावली स्टेट हाईवे पर गांव मटुनिया के निकट सोमवार शाम 5 बजे अनियंत्रित हुए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी बाइक पर सवार एक व्यक्ति और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है । सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, घ